Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जस्टिस रत्नाकर भेंगरा हुए रिटायर, 1988 में वकील के रूप शुरू किया था करियर

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रत्नाकर भेंगरा शुक्रवार सेवा निवृत्त हो गए. शुक्रवार को हाईकोर्ट में उनका अंतिम कार्यदिवस था. अंतिम कार्यदिवस के मौके पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और एडवोकेट एसोसिएशन ने उन्हें यादगार विदाई दी. जस्टिस रत्नाकर भेंगरा ने वर्ष 1988 में न्यायिक क्षेत्र में वकील के रुप में अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वर्ष 2015 में उन्हें हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. वर्ष 2017 में जस्टिस रत्नाकर भेंगरा को हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया था. एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत अन्य जजों ने जस्टिस रत्नाकर भेंगरा को शुभकामनाएं दी. वहीं एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष और महासचिव ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें -ड्रग्स">https://lagatar.in/congress-wants-to-take-the-youth-into-the-dark-world-of-drugs-amit-shah/">ड्रग्स

तस्करी का कांग्रेस कनेक्शन, BJP हमलावर, शाह बोले-युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही