Search

 
 
 

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान :  1989 में वकालत से शुरू किया न्यायिक सफर, अब होंगे झारखंड HC के चीफ जस्टिस

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं. 23 जुलाई को राजयपाल उन्हें राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे. जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस  एम. एस. रामचंद्र राव की जगह लेंगे, जिनका ट्रांसफर त्रिपुरा हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के तौर पर किया गया है.
 

Ranchi :  जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं. 23 जुलाई को राजयपाल उन्हें राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे. जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस  एम. एस. रामचंद्र राव की जगह लेंगे, जिनका ट्रांसफर त्रिपुरा हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के तौर पर किया गया है.

 

जस्टिस तरलोक का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किए गए जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का जन्म 9 जनवरी 1964 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले की रोहड़ू तहसील में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल, शिमला से पूरी की. इसके बाद गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली से बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून में स्नातक (एलएलबी) की पढ़ाई पूरी की. 

 

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का न्यायिक करियर

वकालत :   जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरआत की. उन्हें वर्ष 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया.

न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति :  जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को 23 फरवरी 2014 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. 30 नवंबर 2014 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. 

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश :  अपने कार्यकाल के दौरान जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने कई बार हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी संभाला. 

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश : मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के नाम की सिफारिश झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए की थी. 14 जुलाई 2025 को केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को अधिसूचित किया. अपने न्यायिक करियर में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने अब तक लगभग 70,000 से ज्यादा मामलों का निपटारा किया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही