Search

 
 
 

जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें CJI बने, राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने पद की शपथ दिलाई, परिवार 102 सालों से वकालत के पेशे में है

 
NewDelhi : जस्टिस यूयू ललित ने आज शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद के लिए  शपथ ग्रहण की.  राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. बता दें कि CJI जस्टिस उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. जानकारी के अनुसार वह अगले 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट का नेतृत्व करेंगे. उनके बाद देश के 50वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ इस पद पर बिराजमान हो सकते हैं.

जस्टिस ललित के दादा महाराष्ट्र के सोलापुर में वकालत करते थे

जानकारी के अनुसार सीजेआई यूयू ललित का परिवार पिछले 102 साल से वकालत के पेशे में है. बताया जाता है कि जस्टिस ललित के दादा महाराष्ट्र के सोलापुर में वकालत करते थे. इस क्रम में उनके पिता उमेश रंगनाथ ललित ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया. वे हाई कोर्ट के जज बने. उनकी उम्र वर्तमान में 90 साल है. जस्टिस ललित के दो पुत्र हैं, जिनमें से एक वकील हैं.

जस्टिस ललित 2014 में देश के टॉप क्रिमिनल वकीलों में शामिल थे

सीजेआई ललित 2014 में देश के टॉप क्रिमिनल वकीलों में शामिल थे. बते दें कि 2जी घोटाला मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल पीपी बनाया था. इसी वर्ष जस्टिस यूयू ललित को वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था. वह दूसरे ऐसे जज है जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही