Search

 
 
 

38 लाख व्यूज के साथ धमाल मचा रहा ‘जस्टिन बीबर’, Elvish -ईशा की जोड़ी हिट

एल्विश यादव और ईशा मालवीय का हरियाणवी गाना ‘जस्टिन बीबर’, जो 18 फरवरी 2026 को रिलीज़ हुआ, उसे 24 घंटे के भीतर ही 38 लाख (3.8 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं  .
 

Lagatar desk : एल्विश यादव और ईशा मालवीय का हरियाणवी गाना ‘जस्टिन बीबर’, जो 18 फरवरी 2026 को रिलीज़ हुआ, उसे 24 घंटे के भीतर ही 38 लाख (3.8 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं  .यह गाना अपने रिलीज के पहले ही दिन से यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है.

 

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

एल्विश और ईशा ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने को शेयर करते हुए लिखा,हरियाणा से हॉलीवुड तक, रुक्का राव साब का बाजे. हैसटैग जस्टिनबीबर का पूरा म्यूजिक वीडियो अब रिलीज हो गया है .पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह देखने लायक था. कमेंट सेक्शन में दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है.

 

अलग अंदाज में दिखी जोड़ी

म्यूजिक वीडियो में एल्विश और ईशा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. स्टाइलिश लुक और देसी स्वैग के साथ दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

 

प्रिंस नरूला विवाद से जोड़कर देख रहे फैंस

गाने में ‘बोलेरो’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है. कुछ यूजर्स इसे एल्विश और प्रिंस नरूला के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, इस पर दोनों में से किसी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 

ईशा ने की एल्विश की तारीफ

इससे पहले एक इंटरव्यू में ईशा मालवीय ने एल्विश के साथ काम करने के अनुभव पर कहा था कि उनके साथ काम करना सहज है. उन्होंने बताया कि एल्विश किचन में भी आत्मविश्वास से भरे रहते हैं और कभी उन्हें यह महसूस नहीं होने देते कि वह पीछे हैं.

 

गाने की खास बातें

गाने में रैप का हिस्सा खुद एल्विश यादव ने गाया है. और म्यूजिक ओजी संधू ने तैयार किया है. इसमें अनु अमानत ने अपनी आवाज दी है.‘जस्टिन बीबर’ फिलहाल यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है और फैंस के बीच लगातार चर्चा में है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही