Search

 
 
 

ज्योतिबा फुले महान समाज प्रबोधक और विचारक थे : कर्मवीर सिंह

 
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 1873 में `सत्यसोधक समाज` की स्थापना की थी. उनकी समाज सेवा देखकर 1888 में मुंबई की एक विशाल जनसभा में उन्हें `महात्मा` की उपाधि दी गई. आज हम सब को उनके आदर्श पर चलने की जरूरत है. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले का समाज के लिए योगदान अविस्मरणीय है. ज्योतिराव गोविंदराव फुले महाराष्ट्र के एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, जाति-विरोधी समाज सुधारक और लेखक थे. उनका काम कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिसमें अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था का उन्मूलन और महिलाओं और उत्पीड़ित जाति के लोगों को शिक्षित करने के उनके प्रयास शामिल हैं. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि ज्योतिबा फुले 19 वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक और क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-champai-soren-wished-sarhul/">रांची

: सीएम चंपाई सोरेन ने दी सरहुल की शुभकामनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही