Search

 
 
 

के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता की आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी

 
New Delhi : तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता की आज शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. इससे पूर्व ईडी ने बीआरएस एमएलसी के कविता के कई परिसरों की तलाशी ली थी.                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शुरू में उन्हें ईडी ने हिरासत में लिया था. फिर खबर आयी कि बाद में ED ने के कविता को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम उन्हें दिल्ली लेकर आयी. आज शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में के कविता की जमानत की याचिका पर सुनवाई होगी. कोर्ट की बाहर सुरक्षा बढ़ा दिये जाने की सूचना है. डॉक्टरों की एक टीम   ED कार्यालय पहुंची है, जो के कविता की स्वास्थ्य की जांच करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही