Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में कबड्डी : किसने किसको दी पटखनी, किसके सिर आया विजयश्री का ताज - जानिए

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कोरोना के आंशिक दौर में सांस की मजबूती के लिए कबड्डी जैसा पारंपरिक खेल भी बेहद उत्तम माना जाता है. मेला मैदान, न्यू कॉलोनी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर, धुर्वा में शनिवार को ढेरों युवा अलग-अलग टीम के बैनर तले कबड्डी के लिए उतरे. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इस कबड्डी मैच का आयोजन नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र, रांची ने किया था.

सीनियर वर्ग में मोरहाबादी कबड्डी क्लब विजेता

सीनियर वर्ग के फाइनल में मोरहाबादी कबड्डी क्लब ने कड़े संघर्ष पूर्ण मैच में वार्ड-37 को 48 - 39 अंकों से पराजित कर विजेता बना. मध्यांतर तक मोरहाबादी की टीम 19 - 11 अंकों से बढ़त बनाये हुए थी. मोरहाबादी की ओर से कप्तान अमन कुमार, रौशन कुमार, शाहिद राजा, हर्ष कुमार एवं वार्ड-37 की ओर से कप्तान सूरज कुमार, उपकप्तान दीपक कुमार, बबलू कुमार, बिट्टू यादव ,करण कुमार का खेल प्रशंसनीय रहा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ward-councilor-shabana-khans-husband-shot-dead-in-ranchis-hindpiri/">रांची

के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद शबाना खान के पति की गोली मारकर हत्या

जूनियर में लीची बागान को मिला ताज

जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा ने नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र को संघर्षपूर्ण मैच में 28-19 अंकों से हराकर विजेता बना. लीची बागान की ओर से कप्तान मानस कुमार, प्रणव कुमार, रौनक कुमार एवं नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से कप्तान अंशू कुमार कुमार, उपकप्तान रौशन कुमार, अभिनंदन का खेल सराहनीय रहा.

लड़कियां भी नहीं रहीं पीछे

बालिका वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र एवं लीची बागान प्रांगण के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया. बालिका वर्ग में कप्तान शिक्षा कुमारी, उपकप्तान दीपांशी कुमारी, रिया कुमारी, परी कुमारी एवं लीची बागान की ओर से कप्तान प्रीति प्रजापति, मिष्टी कुमारी, रागनी का खेल प्रशंसनीय रहा. प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सर्वश्रेष्ठ रेडर अमन कुमार, हर्ष कुमार, सर्वश्रेष्ठ कैचर बबलू कुमार, मनीष कुमार को पुरस्कृत किया गया.

जून में होगी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि वार्ड-37 के पार्षद पप्पू सिंह ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने जून माह में जिला स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता कराने का आश्वासन दिया. संचालन रांची जिला कबड्डी संघ के संस्थापक सह नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र के महासचिव अजय झा ने किया. निर्णायक की भूमिका अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सन्नी कुमार सिंह, संगम सिंह, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार ,सिमी कुमारी, प्रीति प्रजापति ने निभाई. सभी विजेताओं को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/ruckus-stone-pelting-sabotage-many-injured-in-hanuman-jayanti-procession-in-delhis-jahangirpuri/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही