NewDelhi : काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट के तार केरल से भी जुड़ रहे हैं. खबर है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासन प्रोविंस (ISKP) में केरल के 14 लोग शामिल हैं. कहा जा रहा है कि इन लोगों को तालिबान ने बगराम जेल से रिहा किया था. इसके अलावा तुर्कमेनिस्तान के दूतावास पर हमले की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानियों के भी हिरासत में होने की खबर है. जान लें कि काबुल एयरपोर्ट पर हुए धमाके में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केरल के 14 निवासी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासन प्रोविंस का हिस्सा बने हैं. सूत्रों के अनुसार इन 14 केरलवासियों में से एक ने अपने घर से संपर्क किया था, जबकि 13 का अब तक कोई अता-पता नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/us-in-action-mode-bombs-hurled-at-isis-stronghold-in-afghanistan-kabul-blast-conspirators-killed/143491/">अमेरिका
एक्शन मोड में, अफगानिस्तान में ISIS के गढ़ में बरसाये बम, काबुल ब्लास्ट का साजिशकर्ता मारा गया!
केस : गुजरात पुलिस ने कहा, दुबई से हवाला के जरिए आये 60 करोड़, 103 मस्जिदों को की गयी फंडिंग
एक्शन मोड में, अफगानिस्तान में ISIS के गढ़ में बरसाये बम, काबुल ब्लास्ट का साजिशकर्ता मारा गया!
मलप्पुरम, कासरगोड़ और कन्नूर जिलों से एक समूह जिहादियों में शामिल होने भारत छोड़कर भाग गया था
सूत्रों की मानें तो 2014 में मोसुल में खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले आतंकी संगठन का कब्जा होने के बाद मलप्पुरम, कासरगोड़ और कन्नूर जिलों से एक समूह जिहादियों में शामिल होने के लिए भारत छोड़कर भाग गया था. जानकारी के अनुसार कुछ परिवार ISKP के तहत अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में रहने लगे थे. उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार भारत को चिंता है कि तालिबान और उसके साथी इन कट्टरपंथी केरलवासियों का इस्तेमाल कर भारत की छवि को नुकसान पहुंचायेंगे. वैसे तालिबान ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी ओढ़ रखी है,. लेकिन खुफिया रिपोर्ट्स दिखाती हैं कि 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर धमाका होने के बाद ही इन पाकिस्तानी नागरिकों के पास से IED बरामद हुआ था. इसे भी पढ़ें : धर्मांतरण">https://lagatar.in/conversion-case-gujarat-police-said-60-crores-came-from-dubai-through-hawala-funding-was-done-to-103-mosques/143594/">धर्मांतरणकेस : गुजरात पुलिस ने कहा, दुबई से हवाला के जरिए आये 60 करोड़, 103 मस्जिदों को की गयी फंडिंग
Leave a Comment