Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कदमा: छेड़खानी से परेशान बहन को दुकान छोड़ने गया युवक, लौटते वक्त मनचलों ने बीयर बोतल से सिर फोड़ा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :कदमा बाजार में मंगलवार की सुबह 9.30 बजे तीन युवकों ने बीयर की बोतल से हमला कर करण लोहार (18 वर्ष) का सिर फोड़ दिया. करण कदमा थाना मरीन ड्राइव के शिवनगर का रहने वाला है. एमजीएम अस्पताल में करण के साथियों ने बताया कि कुछ युवक उसकी बहन को एक महीने से रास्ते में छेड़ते थे. युवती ने इसकी शिकायत अपनी मां से की थी. आज उसका भाई करण उसे कदमा बाजार पहुंचाने गया. युवती एक दुकान में काम करती है. करण अपनी बहन को छोड़कर लौट रहा था तो बाजार में ही तीनों युवकों ने उसे रोक कर पूछा कि तुम लड़की के कौन हो. करण के विरोध करने पर तीनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया. इससे उसका सिर फट गया. उसने तुरंत अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया. उसके दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे और उसे कदमा थाना ले गए. थाना से करण को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. करण के साथियों ने बताया कि तीनों आरोपी युवक भी कदमा बाजार में दुकान में काम करते हैं. मारपीट करने वालों में एक युवक शास्त्रीनगर, दूसरा उलियान और तीसरा प्रेम गली का रहने वाला है. हालांकि देर रात तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही