Search

 
 
 

काेडरमा : सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 22 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन

 
Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी गई है. जिला के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक रखी गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता या पिता का आधार कार्ड की कॉपी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जमा करना होगा. जेएससीए के नियमानुसार जिला टीम में खेलने के लिए 45 दिन पूर्व ही जेएससीए की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. यह रजिस्ट्रेशन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से ही की जाती है. रजिस्ट्रेशन फॉर्म सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के चेयरमैन सोनू खान (मोबाइल नंबर - 77177 07797) से प्राप्त किया जा सकता है. उक्त आशय की जानकारी सचिव दिनेश सिंह ने दी.
इसे भी पढ़ें – सुनील">https://lagatar.in/sunil-bhaskar-zap-dig-surendra-jha-becomes-sp-of-jharkhand-ats/">सुनील

भास्कर जैप डीआईजी, सुरेंद्र झा बने झारखंड एटीएस के एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही