Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

30 दिनों में हटायी जायेगी कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा

  • आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा को दिया लिखित आश्वासन
Ranchi :  राजी पड़हा केंद्रीय समिति व जय आदिवासी केंद्रीय परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता जगरनाथपुर थाना के सामने त्रिकोण मोड़ पर लगी कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा को हटाने के लिए जुटे. प्रतिमा 30 दिनों के भीतर हटाये जाने का लिखित समझौता जिला दंडाधिकारी और आंदोलनकारियों के बीच होने के बाद स्वाभिमान आंदोलन तत्काल स्थगित किया गया. इस दौरान पुलिसकर्मियों और आंदोलनकारियो के बीच दो घंटे तक नोक- झोंक भी हुई. आंदोलनकारियो कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन कर कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा लगाई गई है. मिश्र ना तो आंदोलनकारी थे और ना स्वतंत्रता सेनानी. ऐसे में इनकी मूर्ति लगाना गैर कानूनी है. प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करते हुए कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा लगाई है.

 प्रदर्शन में थे शामिल

राजी पड़हा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रंजीत उरांव , जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो, झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर केवट, रोजलीन तिर्की, सरोजिनी कच्छप, सीताराम उरांव, प्रफुल्ल तत्वा, सुरेश महतो, महेंद्र उरांव, प्रतिमा कुजूर, विक्की पाहन, बुद्धू पाहन, अजीत पाहन, विश्वजीत प्रमाणिक, गोपाल रवानी, संजू उरांव, भुवनेश्वर ठाकुर, शनिचर मांझी, शबनम फातमी, अभिषेक साहू, रामनंदन साहू ,छेदी अंसारी, ताहिर अंसारी, बालकिशन यादव, गौतम बोस, बिंदे सोरेन, विनोद राम, दयानंद राम, दिनेश राम, महावीर राम लोहरा, मनोज श्रीवास्तव, भोला नाथ सिंह, अल्फ्रेड आइंद्, रतिया इंदवार, शिबू काली मइती, आनंद सिंह, भीखराम उरांव सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हुल">https://lagatar.in/jharkhand-kisan-sabha-will-intensify-the-movement-to-save-land-on-hull-day/">हुल

दिवस भूमि बचाओ आंदोलन तेज करेगी झारखंड किसान सभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही