Search

 
 
 

कैमूर : तीन वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत, 9 की मौत, घंटों जाम रहा NH2

 
Kaimur :  कैमूर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां मोहनियां थाना क्षेत्र स्थित देवकली गांव के पास स्कॉर्पियो, ट्रक और बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत से नौ लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद एनएच-2 पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर मोहनिया थाना और एनएचएआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्कॉर्पियो के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही यातायात को सामान्य कराया. पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी है.

बाइक से टकराने के बाद स्कार्पियो दूसरी लेन में आ रही ट्रक से टकरायी 

मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो पर आठ लोग सवार होकर सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रहे थे. तभी मोहनियां थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर देवकली के पास स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी. स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में स्कार्पियो पर सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही