Search

 
 
 

कैमूर: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आए बिहार सरकार के मंत्री

 
Kaimur : कैमूर जिला के भभुआ पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि नेहा सिंह एक लोक गायिका है. गीतों के माध्यम से अगर घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को सजग कर रही हैं तो उसमें गलत ही क्या है? उधर, सरकार के स्तर से नोटिस भेज दिया गया है. नोटिस का भेजना सरासर गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए. उनके द्वारा बिहार में भी कई बार समस्याओं को लेकर अपने गीत को पेश किए गए हैं तो क्या हम लोग उन्हें नोटिस थमाते हैं. इसे भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक">https://lagatar.in/green-tree-cut-without-permission-in-polytechnic-college/">पॉलिटेक्निक

कॉलेज में बिना अनुमति काट डाला हरा-भरा पेड़

यूपी सरकार पर मंत्री ने बोला हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-370.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोक गायीका को नोटिस थमाने से बेहतर सरकार को इस मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही पारदर्शिता लानी चाहिए कि यह हादसा आखिर क्यों हुआ है? बता दें कि यूपी के कानपुर देहात मामले को लेकर दीक्षित परिवार के दर्द को गानों के माध्यम से नेहा ने बयां किया था. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें नोटिस थमाते हुए तीन दिनों में जवाब मांगा है. जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. उधर नेहा ने ये भी कहा था कि पुलिस द्वारा उनको डराया धमकाया भी जा रहा है. इसे भी पढ़ें:  फिल्म">https://lagatar.in/tamil-superstar-vishal-krishna-reddy-narrowly-escapes-as-truck-rams-into-film-set/">फिल्म

के सेट पर घुसा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही