Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया, चिरकुंडा, बलियापुर में कलश यात्रा की धूम

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : भादो अमावस्या को लेकर झरिया स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर से 26 अगस्त को कलश शोभायात्रा निकाली गई . जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने श्री रानी सती दादी के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराते हुए कलश शोभायात्रा में भाग लिया और ध्वजा लेकर झरिया भ्रमण किया. भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर दादी जी के दरबार को सजाया गया है. द्वारका प्रसाद गोयनका ने बताया कि रानी सती मंदिर से कलश शोभायात्रा सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, देशबंधु सिनेमा, चिल्ड्रेन पार्क मोड़, लाल बाजार से पुन: रानी सती मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने ध्वजा एवं कलश श्री रानी सती को अर्पित किए. शोभायात्रा में अरुण झुनझुनवाला, प्रकाश झुनझुनवाला, नाथम अग्रवाल, सुशील भिवानीवाला, दीपक भिवानीवाला, नरेश अग्रवाल, अनिल खेमका, छेदी तुलसियान, गोपाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ललित कटेसरिया, अनिल चौधरी, संदीप सांवरिया, संदीप कटेसरिया आदि शामिल हुए.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kalash-2-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" />चिरकुंडा में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का आगाज 

Nirsa : रानी सती दादी मंदिर चिरकुंडा में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का 26 अगस्त की देर शाम शुभारंभ हुआ. सर्वप्रथम दादीजी का अभिषेक किया गया. दादीजी को छप्पन भोग लगाया गया. इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायिका विभा निगानिया, पिंकी निगानिया, निर्मला गढ़याण व सुमन गढ़याण ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. भजन गायिकाओं ने `मेरे घर में होली है, रातों में दिवाली है, मेरी दादी भाग्य विधाता है, मेरा जन्म-जन्म का नाता है आदि भक्ति गीत गाए. कार्यक्रम के आयोजक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि भादो अमावस्या के दूसरे दिन पटना से आई पुनम मोर द्वारा मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दीपक गढयाण, प्रमोद अग्रवाल, संजय गढयाण,आदित्य गढयाण, रेणु अग्रवाल, बीना तुलस्यान, पिंकी अग्रवाल, सपना निगानिया आदि प्रयासरत हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kalash-3-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> भद्रकाली प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर कलश यात्रा

Sindri : श्री श्री 108 भद्रकाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बलियापुर क्षेत्र के गोलमारा, बाउरी टोला से 26 अगस्त को गाजे-बाजे के साथ  कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा गोलमारा बाउरी टोला से अलकडीहा तालाब पहुंची. वहां पर कलश में जल भरा गया. उसके बाद जयरामपुर, गोलमारा होते हुए वापस बाउरी टोला पहुंची. इस दौरान श्रद्धालु भद्रकाली के जयकारे लगा रहे थे. तत्पश्चात पुजारी मिथुन बाबा द्वारा पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया. 27 अगस्त को भंडारा का आयोजन किया जाएगा. मौके पर पूर्व मुखिया मनोज सिंह, पंसस प्रताप सिंह, सोमनाथ सिंह, धनंजय हाजरा, सोनू दास, सूरज हाड़ी, मधु बाउरी, उत्तम बाउरी, प्रेम चौहान, शंकर बाउरी, अर्जुन, जैकी, संतोष, प्रकाश, राकेश, अनिल, नंदन, राजेश, अमित, कुंदन, गुलाब, गोपाल, राजकुमार सिंह, अजीत, रिंकू आदि थे. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/dhanbad-leaders-trying-to-big-a-simple-dispute/">एक

साधारण विवाद को ‘बड़ा’ करने की फिराक में नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही