Search

 
 
 

लातेहार : श्रीरामचरित मानस पाठ व महायज्ञ की कलश यात्रा 14 अक्टूबर को

 
इस वर्ष मनाया जा रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष Latehar :  श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ व महायज्ञ का 50वां अधिवेशन आगामी 14 अक्टूबर से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. यज्ञ महासमिति के मीडिया प्रवक्ता चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने इस बात की जानकारी दी. उपाध्याय ने बताया कि कलश यात्रा सुबह सात बजे महायज्ञ परिसर से निकलेगी. शहर का भ्रमण करने के बाद यह कलश यात्रा चटनाही स्थित औरंगा नदी घाट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों मे जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी.  (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/assembly-appointment-scam-next-hearing-in-hc-on-november-9/">झारखंड

विधानसभा नियुक्ति घोटाला : HC में अगली सुनवाई अब 9 नवंबर को)

श्रीरामचरित मानस पाठ व महायज्ञ का मनाया जा रहा स्वर्ण जयंती

चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना कर पूजा अर्चना प्रारंभ की जायेगी. नवमी तिथि तक प्रतिदिन प्रात: आठ बजे से दोपहर दो बजे श्रीरामचरित मानस का सस्वर पाठ किया जायेगा. संध्या साढ़े छह से आठ बजे तक आरती व कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. रात्रि साढ़े आठ से मथुरा से आये वन धार्मिक रामलीला मंडली रामलीला का मंचन करेगी. 24 अक्टूबर को दशमी तिथि को पूर्णाहुति, हवन, महाप्रसाद का वितरण और प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा. उन्होंने सभी कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने और पुण्य का भागी बनने की अपील की है. बता दें कि श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ का इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-raid-campaign-against-illegal-mining-three-highways/">चाकुलिया

: अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान, तीन हाइवा व 16 हजार सीएफटी बालू जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही