Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहरा में निकली कलश यात्रा, विधायक अंबा हुईं शामिल समेत हजारीबाग की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Keredari (Hazaribagh) : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पहरा में अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. पहरा स्थित राम जानकी मंदिर से महिलाओं ने कलश उठाया एवं घाघरा डैम से जलभरी की. इस दौरान मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी शामिल हुए. विधायक ने भी कलश धारण किया था. पुन: राम जानकी मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधायक एवं पूर्व मंत्री ने 22 जनवरी को धूमधाम से राम उत्सव मनाने की अपील की. विधायक एवं पूर्व मंत्री ने श्रद्धालुओं के बीच दीया, बाती, तेल, माचिस के पैकेट का भी वितरण किया. बता दें कि राम जानकी मंदिर परिसर में विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा अखंड हरी कीर्तन का भी आयोजन किया गया है. मौके पर मुख्य रूप से जिप प्रतिनिधि निरंजन साव, धीरेंद्र साव, पवन साव, उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज साव, गणेश साव, तिलेश्वर महतो, अजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चौपारण थाना में हुई शांति समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-53.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • शांति समिति की बैठक कर दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश
  • डीजे बजाने पर रोक, मोटरसाइकिल रैली की इजाजत नहीं
चौपारण : 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख पूर्णिमा देवी तथा संचालन पूर्व मुखिया शंभू नारायण सिंह ने किया. थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने उपस्थित लोगों को सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि डीजे का प्रयोग और मोटरसाइकिल रैली की इजाजत नहीं दी गई है. उन्होंने मर्यादा पूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से भक्तिमय माहौल में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा दिवस को यादगार बनाने का आग्रह किया. वहीं अंचलाधिकारी आशीष मंडल ने कहा कि कार्यक्रम को शांति एवं सद्भावना के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें. बीडीओ प्रेम चंद सिन्हा ने कहा कि इस शुभ कार्य में भी सभी लोगों का शांतिपूर्ण सहयोग अपेक्षित है. इसके बाद चौपारण बाजार में फ्लैग मार्च किया गया. मौके पर मुखिया जानकी यादव, आरती देवी, मुखिया प्रतिनिधि मन्नू भगत, रंजीत पांडेय, विनोद सिंह, अरविंद सिन्हा , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मो. सफाल, हेलाल अख्तर, नागेंद्र दांगी, रितेश वर्णवाल, राम चंद्र राणा के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/all-offices-in-jharkhand-will-be-closed-till-230-pm-on-monday-government-schools-will-remain-closed-for-the-day/">सोमवार

को झारखंड के सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद, सरकारी स्कूल पूरे दिन रहेंगे बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही