Search

 
 
 

डोरंडा में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

 
Ranchi: डोरंडा नॉर्थ ऑफिसपाडा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में बिनू सिंह, माही राय, अंचल तिवारी, शोभा सिंह, अर्चना, सरोज अग्रवाल, पुष्पा कच्छप,  रजनी, कृष्णा, सुरेश सिंह, विजय कुंवर,पुनीत पाण्डेय, निर्मला पाण्डेय समेत कई महिला-पुरुष शामिल हुए. इसे पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-outrage-over-kanhaiyalals-murder-torch-procession-in-majhian/">गढ़वा:

कन्हैयालाल की हत्या को लेकर आक्रोश, मझिआंव में निकला मशाल जुलूस
इस मौके पर यज्ञ समारोह का शुभारंभ कलशयात्रा और पंचाग पूजन से हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर की निर्माणकर्ता एवं मां जानकी ट्रस्ट, मंदिर निर्माण समिति की अध्यक्ष सीमा शर्मा की इस पूजा में मुख्य भूमिका रही.

बनारस से 7 पंडितों की आयी है टीम

इसे भी पढ़ें- बिना">https://lagatar.in/jssc-released-the-date-of-graduation-level-examination-without-adding-hindi-the-candidates-are-confused/">बिना

हिंदी जोड़े ही जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि जारी की, अभ्यर्थी असमंजस में
प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनारस से 7 पंडितों की टीम आई है. कलश यात्रा में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण से निकल कर बटन तालाब डोरंडा तक गए. जहां श्रद्धालुओं ने अपने कलश में जल भरा. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिनांक 3 जुलाई से शुरू होकर दिनांक 6 जुलाई 2022 तक चलेगा. अंतिम दिन भंडारे के साथ पूरी पूजा संपन्न होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही