Search

 
 
 

राजधानी में काली पूजा की धूम, एसएसपी किशोर कौशल ने मां की पूजा अर्चना की

 
Ranchi :  झारखंड की राजधानी रांची में काली पूजा को लेकर उत्साह देखा गया. सूर्य ग्रहण के बाद श्रद्धालु पूजा पंडालों में उमड़ पड़े. वहीं कडरू स्थित बाल क्रीड़ा उद्यान में शक्ति क्लब के द्वारा माँ काली की पूजा अर्चना की गई. पूजा पंडाल का अनावरण सोमवार को राँची एसएसपी किशोर कौशल, झारखण्ड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, भाजपा राँची महानगर के कोषाध्यक्ष रौशन शर्मा, डीएवी कपिलदेव के संचालक आशुतोष गिरी एवं भाजपा नेता सोनू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इसे भी पढ़ें–टी-20">https://lagatar.in/t20-world-cup-sri-lanka-blown-away-by-stoinis-storm-australia-won-by-7-wickets/">टी-20

विश्व कप : स्टोयनिस की तूफान में उड़ा श्रीलंका, 7 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया  

वंचित तबकों का भी रखें ख्याल- एसएसपी

मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि दीपावली प्रकाश का उत्सव है, यह अंधेरों से उजाले की ओर ले जाने का पर्व है. हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि वंचित तबकों का भी ख्याल रखें, ताकि उनके घर भी रौशन हो सके. इसे भी पढ़ें–पारस">https://lagatar.in/paras-hospital-did-not-give-ambulance-to-take-the-injured-youth-to-rims-there-will-be-resentment-among-the-people-will-agitate/">पारस

अस्पताल ने दुर्घटना में घायल युवक को रिम्स पहुंचाने के लिए नहीं दिया एंबुलेंस, लोगों में आक्रोश, करेंगे आंदोलन

सनातन धर्म से विश्व में लोग प्रभावित, अरविंदर खुराना

वहीं झारखण्ड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि हमारी मूल संस्कृति है दीपावली और काली पूजा. बीते दो वर्षों के बाद ऐसा वृहद आयोजन हदो रहा है. उन्होंने कहा कि दीपावली और काली पूजा का पर्व खुशियों का त्योहार है. हम ऐसे राष्ट्र के वासी है जहाँ की सनातन संस्कृति पूरे विश्व मे फैली हुई है. आज पूरा विश्व सनातन धर्म को मान रहा है और उसको अपना रहा है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी धर्म और संस्कृति के लिए सदैव आगे रहे. ऐसे आयोजन में बढ़-चढ़कर लें ताकि अपनी सनातन संस्कृति की अक्षुण्णता बनी रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही