Search

 
 
 

होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मिले कल्पना और गुलाम अहमद मीर

 
Ranchi :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होटवार जेल में कल्पना सोरेन और कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुलाकात की. दोनों मंगलवार की सुबह पूर्व सीएम से मिलने पहुंचे थे. हालांकि दोनों की हेमंत सोरेन से क्या बातचीत हुई, इसका पता नहीं चल पाया है.  बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा के लिए कल्पना और गुलाम ने हेमंत सोरेन से जेल में मुलाकात की. इससे पहले इसी महीने सीएम चंपाई सोरेन ने होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही