Search

 
 
 

कल्पना ने पढ़कर सुनाया हेमंत का संदेश, बोलीं- इस चुनाव भाजपा की हार जरूरी

 
Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जेल से उलगुलान न्याय रैली के संदेश भेजा. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत का संदेश पढ़ते कहा कि देश एक विषम परिस्थिति से गुजर रहा है. 2014 से देश में एनडीए की सरकार चल रही है. हालांकि पूरे देश के राज्यों का जनाधार एनडीए को अबतक नहीं मिला है. ऐसे में भाजपा-एनडीए गैर-भाजपाई राज्यों के साथ सौतेलापन दिखा रही है. उनके साथ नहीं आने वाले को जेल भेजा जा रहा है. 2014 में जब से एनडीए सरकार है, तब से हर वर्ग को ठगा गया है. आदिवासी, किसान को भी. अलग-अलग सूचना तंत्रों के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा. झारखंड के लोग गरीब हैं. यहां के संसाधनों से देश चलता है पर यहां के लोगों को हक, अधिकार नहीं मिल रहा. पूरे देश को किस तरह से केंद्र सरकार ने ठगा है, लूटा है, इसे रैली में नेता बताएंगे. राज्य अलग होने के बाद परिसीमन की बात थी जिससे आदिवासियों की सीट और घट जाती पर शिबू सोरेन के विरोध के कारण परिसीमन लागू नहीं हो सका. इसे भी पढ़ें- नितिन">https://lagatar.in/case-of-fraud-of-lakhs-from-the-account-of-nitin-gadkari-and-his-pa-wires-are-connected-to-dhanbad-delhis-cyber-team-is-investigating-in-mahuda/">नितिन

गडकरी व उनके पीए के खाते से लाखों की ठगी मामला : धनबाद से जुड़ रहे तार, दिल्ली की साइबर टीम महुदा में कर रही तफ्तीश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही