Search

 
 
 

18वीं सालगिरह पर भावुक हुईं कल्पना सोरेन, पति हेमंत सोरेन के वॉल पर लिखा...

 
कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के वॉल पर लिखा खास मैसेज Ranchi :  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन की आज शादी की 18वीं सालगिरह है. इस खास मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने हेमंत सोरेन के एक्स (ट्विटर) वॉल पर इमोशनल मैसेज लिखा. कल्पना सोरेन लिखा कि झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया. उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा. आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं हैं. बच्चों के साथ नहीं हैं. विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हराकर और विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे. मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवन संगनी हूं. आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी. हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी. मैसेज के लास्ट में लिखा कल्पना मुर्मू सोरेन.

हेमंत की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सोरेन हैंडल कर रहीं एक्स अकाउंट

बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनका सोशल मीडिया अकाउंस एक्स (ट्विटर) उनकी पत्नी कल्पना सोरेन हैंडल कर रही है. इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी थी. उन्होंने अपने पति हेमंत सोरेन की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि जब तक झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह अकाउंट मेरे यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जायेगा. कल्पना ने लिखा था कि हमारे वीर पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है. आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे. इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी डाला है और लिखा हैकि लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! जय जोहार! 🏹 जय झारखंड! #झारखंड_झुकेगा_नहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही