Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकर्ताओं से मिल उत्साहित दिखीं कल्पना सोरेन, कहा- 21 की रैली को बनाएं ऐतिहासिक

पहली दफा पार्टी कार्यालय पहुंचीं कल्पना, नेताओं-कार्यकर्ताओं से खुलकर बात की

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को झामुमो कैंप कार्यालय पहुंचीं. यह पहला अवसर था, जब कल्पना पार्टी के कैंप कार्यालय में 21 अप्रैल की न्याय उलगुलान रैली की तैयारी को लेकर आहूत बैठक में शामिल हुईं. पार्टी कार्यालय में अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे थे. बैठक में रैली को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं से मिल कर कल्पना काफी खुश और मजबूत नजर आ रही थीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार आवाज में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए. कल्पना ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से खुल कर बातचीत की, पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हेमंत जी का जो सपना अपनी माटी और पार्टी को लेकर था, उसे बीच में बाधित करने का काम किया गया है.

आदिवासी-मूलवासियों के लिए सरकार कर रही मजबूती से काम

कल्पना ने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों को लेकर हेमंत सरकार ने मजबूती के साथ काम किया है और लगातार काम कर भी रही है. अब उस काम को हमारी सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है. हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत विपक्ष के लोगों ने घबरा कर जेल में डाला है. पार्टी के कार्यकर्ताओं की ताकत से वह मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं. यही ताकत आपलोगों को न्याय उलगुलान रैली में दिखानी होगी. रैली को ऐतिहासिक बनानी होगी. आनेवाले चुनावों में समाज को बांटने वाले लोगों को झारखंड की जनता करारा जवाब देगी. पार्टी के हर कार्यकर्ता को राज्य को खुशहाल बनाने और हेमंत जी के सपने को पूरा करने में जुट जाना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. केंद्र में बैठे लोगों ने संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है. इसके विरोध में आवाज उठाने के लिए हर कार्यकर्ता रैली की तैयारी में जुट जाएं. आने वाले चुनावों में समाज को बांटने वाले लोगों पर वोट से चोट करना है. मौके पर हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार रहे अभिषेक कुमार पिंटू भी मौजूद थे.

कल्पना ने एक्स पर लिखा-हम लड़ेंगे- हम जीतेंगे

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर निकलने के बाद उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हम लड़ेंगे- हम जीतेंगे. आज रांची स्थित पार्टी कार्यालय में संघर्ष के साथियों के साथ. जय जोहार! जय झारखंड ! हेमंत सोरेन जिंदाबाद.

न्याय के लिए झारखंड से उलगुलान होगा

झामुमो की बैठक में हिस्सा लेने विभिन्न जिलों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभम संदेश संवाददाता से बातचीत कर दावा किया कि झामुमो की न्याय उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी. कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. रैली में पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा. न्याय के लिए झारखंड से उलगुलान होगा. लोगों का एक-एक वोट भाजपा के लिए चोट होगा. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/kalpana-will-be-candidate-from-gandey-approval-given-in-jmm-meeting/">गांडेय

से कल्पना सोरेन करेगी राजनीतिक सफर की शुरुआत, झामुमो की बैठक में लगी मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही