Search

 
 
 

पहली बार JMM के केंद्रीय कार्यालय पहुंचीं कल्पना सोरेन, 21 अप्रैल को आयोजित महारैली पर चर्चा

 
Ranchi :   पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय लोकसभा सीट की प्रत्याशी कल्पना सोरेन शनिवार को पहली बार जेएमएम के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचीं. कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को धुर्वा के शहीद मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने इस महारैली में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा. इस बैठक में सात जिलों (रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार) के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे. वहीं कार्यालय में अभिषेक कुमार पिंटू भी मौजूद थे.

कार्यकर्ताओं को महारैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा

केंद्रीय कार्यालय से बाहर निकलते समय कल्पना सोरेन ने कहा कि समय कम होने की वजह से आज ज्यादा बात नहीं हो पायी. उन्होंने कहा कि हेमंत जी के सपने को केंद्र सरकार ने बीच में बाधित कर दिया गया. उलगुलान के साथ आगे बढ़कर पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. कहा कि इन लोगों ने संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत जी और अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाला है. यह उलगुलान है और इंडिया गठबंधन की रैली को कैसे मजबूती दी जाये, इस पर आज बात हुई. उन्होंने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं. बता दें कि बैठक के बाद कल्पना सोरेन स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में शामिल होने डुमरी स्थित उनके पैतृक गांव गयीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/2a4e1c07-5985-4a28-8008-d55dda8bb314.jpeg"

alt="" width="1080" height="593" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/3c9ef800-5a24-4664-bc13-c9ec1313cee0.jpeg"

alt="" width="1599" height="899" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही