Search

 
 
 

महिलाओं को 2 साल का मातृत्व अवकाश दिये जाने के फैसला का कल्पना सोरेन ने किया स्वागत

 
Ranchi: चंपाई सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को दो साल का मातृत्व अवकाश दिये जाने का फैसला किया है. इसे लेकर बुधवार को कैबिनेट ने प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है. इस फैसले का पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है. ये सीएम चंपाई सोरेन ने महिलाओं को एक खास उपहार दिया है. उन्होंने कहा कि “मैं मानती हूं कि अन्य क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं के संबंध में भी इस ढंग का निर्णय होना चाहिए. यह महिला अधिकार से जुड़ा विषय है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/ethanol-plant-to-be-set-up-in-jharkhand-mou-between-government-and-inland-green-energy-company/">झारखंड

में लगेगा इथेनॉल प्लांट, सरकार और इनलैंड ग्रीन एनर्जी कंपनी के बीच MOU
[caption id="attachment_856821" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/333-1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> तस्वीर- मुख्यमंत्री आवास पहुंची महिलाओं को संबोधित करती कल्पना सोरेन[/caption]

महिला दिवस पर ना हो महिलाओं की बात

कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास आने वाली महिला कर्मियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमें महिला दिवस पर ही महिलाओं की बात नहीं करनी चाहिए. समाज में हर समय हर मोड पर महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए. हर क्षेत्र में महिलाओं को मान-सम्मान मिले इसका ध्यान सभी को रखना चाहिए. कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री आवास पहुंची सैकड़ों महिलाओं को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कई महिलाओं के आंसू पोछे और उनसे बात की. इसे भी पढ़ें- समर्थकों">https://lagatar.in/supporters-met-former-union-minister-yashwant-sinha-urged-him-to-contest-elections/">समर्थकों

ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से की मुलाकात, चुनाव लड़ने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही