Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रियंका गांधी की चुनावी सभा रांची और गोड्डा में बुधवार को, कल्पना साेरेन भी रहेंगी मौजूद, तैयारी पूरी...

रांची में हाईटेंशन मैदान लोवाडीह में और गोड्डा में मेला मैदान में होगी चुनावी सभा  Ranchi : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आयेगी. वे गोड्डा और रांची में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा गोड्डा के मेला मैदान में है. वहीं रांची के नामकुम स्थित लोवाडीह के हाईटेंशन मैदान में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना साेरेन, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के मंत्री, विधायक और राजद के नेता हिस्सा लेंगे. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सभा की सफलता के लिए जनता के साथ लगातार जनसंपर्क जारी है.

सभा में उम्मीद से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि सभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम स्थल हाईटेंशन मैदान का दौरा कर जायजा लिया है, ताकि सभा में भाग लेने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण से ही लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा झारखंड में सभा करने की उम्मीद थी , जो पूरी होने जा रही है. सभा में उम्मीद से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है.

 देश की जनता कांग्रेस के हाथों में अपना भविष्य सुरक्षित मान रही है

देश की जनता कांग्रेस के हाथों में अपना भविष्य सुरक्षित मान रही है. भाजपा सरकार के हाथों 10 वर्षों से ठगती चली आ रही जनता पूरी तरह चौकन्नी है. जनता अपनी भूल दोहराना नहीं चाहती. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि युवा रोजगार की आस में टूट चुके हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे युवा नेतृत्व पर उनका भरोसा टिक गया है. कहा कि गोड्डा और रांची की सभा से झारखंड के तीसरे और चौथे चरण के चुनाव में जीत की भूमिका तय हो जायेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही