Search

 
 
 

गांडेय में कल्पना सोरेन 28 को करेंगी नामांकन, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 
Gandeya (Giridih) : गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव आयोग के निर्देश पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झामुमो की गांडेय प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को पर्वतपुर पंचायत के देवपुर में हुई. जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन 28 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. नामांकन के समय हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं का जुटान सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया. संजय सिंह ने कहा कि महिला-पुरुष ढोल] नगाड़ा] गाजे-बाजे के साथ नामांकन से पहले गिरिडीह में सभास्थल पर पहुंचेंगे. कल्पना सोरेन 28 से 30 अप्रैल तक लगातार विधानसभा क्षेत्र जनसंपर्क अभियान चलाएंगी. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, प्रखंड सचिव भैरो वर्मा, हीरालाल मुर्मू ,महालाल सोरेन, बबली मरांडी, हलधर राय, बैजनाथ राणा, राजेश सिंह, मो. नसीम, अरुण पाठक, रवि वर्मा, प्रमोद रवानी आदि मौजूद थे.

घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Jamua (Giridih) : जमुआ प्रखंड़ के जोरासांख पेट्रोल पंप के समीप  महेश वर्मा के घर में गुरुवार की रात करीब एक बजे आग लग गई. अगलगी की घटना में घर में रखा चावल, कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. गृह स्वामी महेश वर्मा ने बताया कि वह घर में सोए थे, तभी धुआं निकलते देखा. वह नीचे के दरवाजे से बाहर भागे. तब तक आसपास के लोग जमा हो चुके थे. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक सारी संपत्ति जल चुकी थी. घर के बगल में शादी समारोह चल रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही