Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के पंडाल में लगी कल्पना सोरेन की प्रतिमा, बताया मां दुर्गा का रूप

Vinit Abha Upadhyay Ranchi: हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम है. राजधानी रांची में अलग-अलग थीम पर बनाये गये पूजा पंडाल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. इसी कड़ी में नामकुम इलाके में जय माता दी दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल और उसमें स्थापित मूर्तियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस पूजा पंडाल में गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी आदमकद प्रतिमा लगाई गई है. इसके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य, महिला पहलवान और कांग्रेस नेत्री विनेश फोगाट की प्रतिमाएं भी पंडाल के अंदर स्थापित की गई हैं. कल्पना सोरेन की प्रतिमा को नारी शक्ति और देवी दुर्गा का रूप बताते हुए उन्हें विपक्षियों पर भारी बताया गया है. वहीं रोहिणी आचार्य को भी देवी दुर्गा का रूप और विनेश फोगाट को देश का मान बढ़ानेवाली और दुश्मनों से लड़नेवाली बताया गया है. इसे भी पढ़ें -भगोड़े">https://lagatar.in/fugitive-zakir-naik-calls-unmarried-women-bazaru-angers-pakistanis/">भगोड़े

जाकिर नाइक ने शादी नहीं करने वाली महिलाओं को बाजारू कहा,  भड़के पाकिस्तानी  

घर की महिलाओं को देवी रूप में पूजें : विनोद सिंह

पूजा समिति के मुताबिक, पूजा पंडाल में महिलाओं की प्रतिमा लगाकर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि लोग अपने-अपने घरों में महिलाओं को देवी रूप में पूजें. जय माता दी दुर्गा पूजा समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाती आ रही है. पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह बताते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने जिस तरीके से विपक्षियों का मुकाबला करते हुए खुद को एक उभरती हुई महिला नेता के रूप में स्थापित किया, उससे समाज की अन्य महिलाओं को भी सीखने की जरुरत है. इसे भी पढ़ें -सरयू">https://lagatar.in/saryu-took-a-harsh-stance-against-banna-said-there-should-be-a-judicial-inquiry-into-the-viral-fir/">सरयू

ने किए बन्ना के खिलाफ तेवर तल्ख, कहा – वायरल FIR की हो न्यायिक जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही