Search

 
 
 

राजनीति के मैदान में उतरेंगी कल्पना, जन्मदिन पर दिशोम गुरु का लिया आशीर्वाद

 
Ranchi: जन्मदिन पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन (सास) का आशीर्वाद लिया. इससे पहले सुबह ही उन्होंने बिरसा मुंडा जेल जाकर पति हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, “मेरे पिता भारतीय सेना में थे. वह सेना से रिटायर हो चुके हैं. पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया. बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना सिखाया है”. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswal-returned-from-delhi-expressed-gratitude-to-everyone/">हजारीबाग

: दिल्ली से लौटे मनीष जायसवाल, सभी का जताया आभार

राजनीति के मैदान में उतरेंगी कल्पना

सोशल मीडिया पर कल्पना सोरेन ने लिखा, “झारखंडवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल (सोमवार) से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं। जब तक हेमंत जी हम सभी के बीच नहीं आ जाते तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी, आपकी सेवा करती रहूंगी. विश्वास है, जैसा स्नेह और आशीर्वाद आपने अपने बेटे और भाई हेमंत सोरेन को दिया है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद, मुझे यानी हेमंत जी की जीवन संगिनी को भी देंगे” इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-03-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।03 MAR।।बैद्यनाथ कब बनेंगे मंत्री,बताएंगे चंपाई।।कल्पना का जन्मदिन,जेल में हेमंत से मिलीं।।रांचीः शराब दुकानदार ने दारोगा को पीटा।।मोदी, नीतीश पर लालू का तीखा वार।।डेब्यू से पहले क्रिकेटर रॉबिन मिंज का एक्सीडेंट।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही