Search

 
 
 

कमल भूषण हत्याकांड: बेटी के प्रेमी पर शक की सुई, पुलिस को मिले अहम सुराग

 
Ranchi: राजधानी के बड़े जमीन कारोबारी में शुमार कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास हुई. इस मामले में कमल भूषण की बेटी के प्रेमी पर हत्या की घटना को अंजाम देने का शक है. इसे लेकर पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

हत्या करने के बाद स्कूटी लूटकर भागे अपराधी

कमल भूषण अपनी इको स्पोर्ट कार में बैठकर जा रहे थे. इसी दौरान ग्लैक्सिया मॉल के आगे आरोपियों ने उनकी कार को रोककर कमल भूषण को सिर में गोली मार दी. कार के ड्राइवर को भी गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से किसी व्यक्ति की स्कूटी लूट कर फरार हो गए. इसके बाद आरोपियों ने स्कूटी को कांके डैम के पास लावारिस अवस्था में छोड़कर फरार हो गए.

बेटी घर से प्रेमी के साथ हुई थी फरार

जानकारी के मुताबिक, कमल भूषण का उनके पार्टनर डब्ल्यू कुजूर से विवाद चल रहा था. डब्ल्यू कुजूर और कमल भूषण मधुकम निवासी हैं और एक वक्त में दोनों साथ में जमीन कारोबार किया करते थे. इसी बीच डब्ल्यू के बेटे राहुल ने कमल भूषण की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया. उसके बाद ही दोनों पार्टनर में विवाद हो गया. बताया जाता है कि किसी मामले में डब्ल्यू कुजूर जेल गया है. इसे पढ़ें- एक">https://lagatar.in/one-crore-rewarded-naxalites-wife-sheela-marandi-discharged-from-rims-jail-shift-amid-heavy-security/">एक

करोड़ के इनामी नक्सली की पत्नी शीला मरांडी रिम्स से डिस्चार्ज, भारी सुरक्षा के बीच जेल शिफ्ट

बेटी ने कहा था पापा मरवा देंगे

बता दें कि बीते 23 फरवरी 2022 को नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी और उसका पति राहुल कुजूर फॉर्च्यूनर कार में सवार थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी. इस मामले में कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी ने बयान दिया था कि मेरे पापा ही ऐसा करवा सकते हैं, वह हम लोगों के लव मैरिज से खुश नहीं हैं. साथ ही कहा था कि पापा जमीन कारोबार करते हैं, उन्होंने पहले कहा था कि अगर लव मैरेज करोगी तो गोली मरवा देंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही