Search

 
 
 

कामत की महिला को मिलेगा इंसाफ : कमलेश सिंह

 
विधायक के आवास पर फरियाद लेकर पहुंची कामत की महिलाएं Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद प्रखंड के कामत गांव की महिलाएं स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर गुहार लगाई. हुसैनाबाद बाल विकास परियोजना पर मनमानी करने का आरोप लगाया. संकुटी उरांव ने कहा कि 29 नवंबर 2023 को आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा हुई थी. उसमे उनका ही चयन हुआ था. चयन पत्र मांगने पर बाल विकास परियोजना हुसैनाबाद की पर्यवेक्षिका किरण कुमारी ने कहा कि चयन पत्र बाद में मिल जायेगा. चयन पत्र आज तक नहीं मिला. पुनः 12 मार्च को कामत गांव में बीडीओ, प्रयवेक्षिका व अन्य पदाधिकारी आकर बोले कि आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा करना है. आमसभा में काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. पुनः उन्हीं (शंकुती उरांव) का चयन हुआ. शकुंति उरांव का आरोप है कि पदाधिकारी जिसे चयन करना चाहते थे, उनका चयन नहीं होने पर वह गुस्से में आकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गली गलौज करने लगे. उन्होंने कहा कि वह जिसे चाहेंगे उसी का चयन होगा. जिसे जहां जाना है जा सकता है. शकुंती उरांव ने विधायक से दूरभाष पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बीडीओ सह सीडीपीओ ने उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें-लालू">https://lagatar.in/health-of-lalu-yadavs-elder-son-tej-pratap-yadav-deteriorated-admitted-to-hospital/">लालू

यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शकुंति उरांव को मिलेगा इंसाफ : विधायक

विधायक कमलेश कुमार सिंह ने इस मामले में कहा की शकुंति उरांव को इंसाफ मिलेगा. उन्होंने मामले की जांच का निर्देश डीएसडब्ल्यूओ को दिया है. विधायक ने कहा कि प्रखंड के विभागों के अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है. बीडीओ एवं सीओ प्रखंडों में दलालों का जमावड़ा लगने लगा है. पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए विधायक ने कहा कि जनता का काम समय पर करना सुनिश्चित करें. भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो संबंधित पदाधिकारी-कर्मचारी बक्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने कामत के ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि उनके रहते उन्हें कोई दबा नहीं सकता है. हुसैनाबाद की जनता का अपमान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे. विधायक कार्यालय में एनसीपी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने महिलाओं की समस्या सुनी व विधायक से उनकी बात कराई. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-88-percent-population-is-obc-dalit-tribal-but-participation-in-administration-judiciary-media-is-very-less/">राहुल

ने कहा, 88 प्रतिशत आबादी ओबीसी, दलित, आदिवासी, पर प्रशासन, न्यायपालिका, मीडिया में भागीदारी बहुत कम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही