Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे. कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ वे कुशल वक्ता भी थे. उनका संपूर्ण जीवन रामकाज के लिए समर्पित और संवाहक रहे. राम को वे आराध्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रपुरुष मानते थे. राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. इस भाव को उन्होंने गांव गांव तक पहुंचाया. सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद केलिए उनका जीवन समर्पित रहा. उनके साथ विहिप में संगठन कार्य साथ साथ करने का सुअवसर मिला जो स्मृतियों में शामिल है.
गांधी ने संजय राउत, सुप्रिया सुले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लगाया आरोप , महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट में गड़बड़ी की गयी हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
चौपाल विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थेः रवींद्र
भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने भी कामेश्वर चौपाल जी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है. कहा कि स्व चौपाल विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे. पैर हाथ मिलकर उनकी 24 उंगलियां थी. प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपनी सेवा का विशेष अवसर प्रदान किया. वे रामजन्भूमि आंदोलन को गति प्रदान किया साथ ही मंदिर निर्माण के भी साक्षी बने. भव्य मंदिर की नींव में पहला ईंट रखने की बात युगों युगों तक याद रहेगी. स्व चौपाल श्री राम मंदिर के ट्रस्ट में भी शामिल थे. एक कुशल संगठन कर्ता के रूप में एकात्मता यात्रा और रामशिला पूजन कार्यक्रम में झारखंड के गांव गांव तक उनका प्रवास हुआ. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-holds-press-conference-with-sanjay-raut-supriya-sule-alleges-manipulation-in-maharashtra-election-results/">राहुलगांधी ने संजय राउत, सुप्रिया सुले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लगाया आरोप , महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट में गड़बड़ी की गयी हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment