Search

 
 
 

पलामू: चुनाव की घोषणा के पूर्व विधायक कमलेश ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

 
Medininagar: हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को चुनाव की घोषणा के पूर्व हैदरनगर कबराकला मुख्य पथ में परता गांव के समीप मुरही नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण पहले से चल रहा है. ग्रामीणों की मांग पर पुल निर्माण कार्य को स्वीकृत कराकर मंगलवार से कार्य प्रारंभ करा दिया गया. जर्जर पुल होने की वजह ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. विधायक ने पुल निर्माण कार्य के अलावा विधायक कोटा की अन्य कई योजनाओं का भी ऑनलाइन शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की एक-एक सड़क पुल पुलिया का निर्माण कराने का काम किया है. इसके साथ ही जनता की हर एक समस्या के समाधान का ईमानदारी के साथ समाधान किया. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही