Search

 
 
 

चतरा लोस सीट से कमलेश सिंह हो सकते हैं एनडीए उम्मीदवार : विनय

 
चतरा लोस क्षेत्र में एनसीपी का लोक संवाद कार्यक्रम शुरू Panki, Palamu:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर लोकसभा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी प्रखंड से की गई. एनसीपी के प्रदेश संगठन महामंत्री विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व जिला के कई नेता पांकी पहुंचे. फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि एनसीपी चतरा से एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी. ऐसा प्रस्ताव केंद्रीय नेताओं के समक्ष रखा गया है. चतरा लोकसभा क्षेत्र से कमलेश कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है. वह एनडीए से उम्मीदवार हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि चतरा की जनता लोकसभा से स्थानीय उम्मीदवार चाहती है. यही वजह है कि कमलेश कुमार सिंह की दावेदारी मजबूत है. इसे भी पढ़ें-एनसीपी">https://lagatar.in/ncp-ajit-faction-gets-clock-election-symbol-kamlesh-singh-congratulates/">एनसीपी

अजित गुट को मिला घड़ी चुनाव चिन्ह, कमलेश सिंह ने दी बधाई

संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम होगा : विनय

वहीं राज्य विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच विधानसभा की सीटों पर एनसीपी दावा करेगी. उन्होंने कहा कि संपूर्ण राज्य में प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के साथ प्रदेश के अन्य नेता पूरे राज्य का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि एनसीपी ने हुसैनाबाद की तरह पूरे राज्य में जात पात से परे विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम करेगी. कार्यक्रम में एनसीपी जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जितेंद्र पासवान, सरोज कुशवाहा, मनीष सिंह, प्रिंस सिंह, जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह चंदेल, राजू गुप्ता, सुनील ठाकुर, रामकुमार यादव, शिवनंदन सिंह, रणधीर सिंह मुखिया, मुखिया अरबिंद सिंह, मुखिया मुकेश सिंह, बैजनाथ सिंह के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-attempt-to-rape-an-8-year-old-girl-case-registered/">कोडरमा

: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही