Search

झारखंड में 13 जनवरी से धुंध के साथ बढ़ेगी कनकनी, 8 से 9 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम का पारा

Ranchi: राजधानी समेत प्रदेश में 24 घंटों के बाद ठंड के साथ-साथ कनकनी बढ़ेगी. प्रदेश में छाए बादल छटेंगे. शुष्क और ठंडी हवा का रूख झारखंड की ओर होगा. मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक नीचे गिर सकता है. राज्य के अन्य हिस्सों का तापमान तेजी से गिरेगा.

जमशेदपुर और पलामू में भी बढ़ेगी ठंड

रांची में सोमवार को न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि जमशेदपुर में यह 18.0 और डालटनगंज में 14.2 डिग्री रहा. ठंड बढ़ने से 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री या इससे भी कम होने की संभावना व्यक्त की गई है. ठंड का सबसे अधिक प्रभाव झारखंड के उत्तर-पश्चिमी इलाके पर पड़ेगा. इन इलाकों में धुंध का असर भी होंगा. जबकि रांची और आसपास के इलाकों पर सुबह के दौरान इसका प्रभाव रहेगा. यहां का न्यूनतम 6.0 डिग्री या इसके करीब रह सकता है. इसे भी देखें-  गत सप्ताह देश के उत्तरी भागों पर कायम पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो गया है. इससे अब झारखंड पर छाए बादल भी छटेंगे. देश के उत्तरी भागों से लेकर झारखंड तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है. इससे सर्द हवा की रफ्तार कनकनी बढ़ाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp