Simdega/Ranchi : कंचन सिंह ने आज मंगलवार को सिमडेगा के नये डीसी के रूप में पदभार ग्रहण किया. कंचन सिंह ने निवर्तमान डीसी अजय कुमार सिंह से पदभार लिया. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सोमवार को 24 में से 20 जिलों के डीसी को बदल दिया. राज्य में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर डीसी का ट्रांसफर हुआ. इनमें 16 आईएएस अफसर पहली बार डीसी के रूप में जिले की कमान संभालेंगे.
कंचन सिंह ने सिमडेगा डीसी का किया पदभार ग्रहण
Last Updated: May 27, 2025 12:00 AM (IST)