Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांड्रा : कुहासा के कारण कार चालक को नहीं दिखा ट्रक, पीछे से ठोका

Advertisement
Advertisement
Kandra : ठंड बढ़ने के कारण सुबह घना कोहरा छाया रहता है. बुधवार की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था. कांड्रा में भी बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई. घने कोहरे के कारण कांड्रा थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मार्ग पर पेंड्राबेड़ा के समीप सुबह 5:30 बजे एक खड़े ट्रक में विंगर कार ने ठोक दिया. दुर्घटना के समय विंगर पर एक निजी कंपनी के कर्मचारी सवार थे. हालांकि कार की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई घायल नहीं हुआ. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक विंगर पर सवार सभी कर्मचारी पैदल जा चुके थे और ट्रक का ड्राइवर मौके से गायब था. पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही