Search

 
 
 

कांड्रा : शेन इंटरनेशनल स्कूल में चेस प्रतियोगिता में लोयोला का छात्र बना चैम्पियन

 
Jamshedpur : ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में झारखंड चेस एसोसिएशन की ओर से शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल उपस्थित थे. उपायुक्त ने शेन लीडरशिप मैनेजमेंट टीम और झारखंड शतरंज एसोसिएशन द्वारा शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने इसके सफल संचालन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया. मौके पर उपस्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अविनाश सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भी अहम भूमिका है. खेल बच्चों के समग्र एवं सतत विकास का महत्वपूर्ण अंग है. उन्होंने दोहराया कि शेन इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के ऑल राउंड डेवलपमेंट के लिए कटिबद्ध है. दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेताओं की घोषणा की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/KANDRA-SHEN-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/bharat-bandh-on-june-20-police-administration-alert-after-viral-message-on-social-media/">20

जून को भारत बंद, सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट
प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में पहले स्थान पर लोयोला स्कूल जमशेदपुर के अधिराज मिश्रा, दूसरे स्थान पर टैगोर एकेडमी के संकल्प और तीसरे स्थान पर डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के प्रत्युष जायसवाल रहे. छात्रा वर्ग में पहले स्थान पर डीपीएस रांची की अदिति राज, दूसरे स्थान पर कार्मेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर की सारा जैन और तीसरे स्थान पर मोतीलाल पब्लिक स्कूल जमशेदपुर की नविका जायसवाल रही. सरकारी कैटेगरी में रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल के अमित कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब मिला. सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के अलावा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मनोज कुमार, सचिव सिकंदर महतो, एसीआई झारखंड के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला चेस एसोसिएशन के सचिव एनके तिवारी, शेन इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य पुष्पा भल्ला, उप प्राचार्य केया अदक, हेडमिस्ट्रेस सिमरन सग्गू के अतिरिक्त कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. अंत में झारखंड चेस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही