Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांड्रा : आधुनिक पावर के कर्मचारियों ने योग को दिनचर्या में शामिल करने की ली शपथ

Advertisement
Advertisement
Kandra : आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के कर्मचारियों ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की शपथ ली. कर्मचारियों ने `मानवता के लिए योग` को प्रासंगिक करते हुए आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा (पदमपुर) स्थित कंपनी परिसर के श्रमशक्ति हॉल में कर्मचारियों ने अहले सुबह युवा योग प्रशिक्षक आशीष रंजन से उत्सुकतापूर्वक योग से होने वाले लाभ के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान कर्मचारियों ने योग के कई प्राणायाम आसन और विभिन्न योग मुद्राएं योग प्रशिक्षक की देखरेख में किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kandra-Adhunik-Yog-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ramesh-hansada-became-deputy-chief-in-chhotanagra-panchayat/">किरीबुरु

: छोटानागरा पंचायत में उप मुखिया बने रमेश हंसदा 
कंपनी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड एमएन सिंह ने कहा कि योग करने से किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का संचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति हमेशा निरोग ही रहता है, कोई भी रोग उसे अपनी चपेट में नहीं ले सकता है. मानव संसाधन प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने कहा कि योग एक वरदान के समान एक बेहतर सुरक्षा कवच है, इसलिए भरपूर जीवन जीने के लिए योग को अपनाना चाहिए. योग प्रशिक्षक आशीष रंजन ने दो घंटे के सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करना सिखाया. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सीएसआर हेड संजीत सिन्हा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही