Search

 
 
 

कांड्रा : बकरीद को लेकर कांड्रा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Kandra : कांड्रा थाना में बुधवार की शाम बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दिन अगर कहीं भी कोई असामाजिक या आपराधिक गतिविधि देखने को मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहने की अपील की. इसके साथ ही कहा कि इंटरनेट मीडिया पर आने वाले इस तरह के पोस्ट को फारवर्ड न करें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-gramin-dak-sevak-of-tiruldih-dies-of-heart-attack/">चांडिल

: तिरुलडीह के ग्रामीण डाक सेवक की हार्ट अटैक से मौत
बीते दिनों जिला में कुछ कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टी हुई है. इसलिए कुर्बानी के दिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कहीं भी ज्यादा भीड़ नहीं लगाने और मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहेगी.

यह रहें बैठक में मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से कांड्रा मुखिया शंकरी सिंह, उप मुखिया रीना मुखर्जी, बुरुडीह मुखिया संगीता टुडु, जयपाल यादव, मोहम्मद हसन, विजय श्रीवास्तव, भादो मांझी, लालबाबू महतो, राम महतो, सुबोध सिंह, अजित सेन, राजू प्रसाद, शेखर दत्ता, विमल महतो, सरस्वती देवी, पुर्णिमा दास, वर्षा रजक, पार्वती महतो के अलावा कई ग्रामीण उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही