Search

 
 
 

कांड्रा : भारत बंद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, की गई शांति बरतने की अपील

 
Kandra : अग्निपथ योजना के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को लेकर पूरे राज्य की पुलिस हाई अलर्ट पर है. इसी के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर जिला पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरुद्ध आहूत बंद के मद्देनजर कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद है. कांड्रा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर पूरे क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बरतने की अपील की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/kandra-police-.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इसे भी पढ़े :  गुवा">https://lagatar.in/gua-due-to-bharat-bandh-the-chowk-intersection-tight-security-arrangements-at-railway-stations-police-deployed/">गुवा

: भारत बंद को लेकर चौक चौराहे, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,पुलिस तैनात

क्षेत्र में नहीं दिखा बंदी का असर

हालांकि, बंदी का कांड्रा में कोई असर नहीं देखा गया. यहां दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान आम दिनों की भांति खुले रहे. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही. कोई भी बंद समर्थक पूरे थाना क्षेत्र में नजर नहीं आया. वहीं, राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर सभी प्रकार के निजी व सरकारी विद्यालय बंद रहे. साथ ही यात्री वाहनों की संख्या भी काफी कम रही. इसे भी पढ़े :  खूंटी">https://lagatar.in/khunti-plfi-extremist-amru-puriti-arrested-came-home-to-meet-family-members/">खूंटी

: पीएलएफआई उग्रवादी अमरू पुर्ती गिरफ्तार, परिवार वालों से मिलने आया था घर

फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के लगभग 60 से अधिक जवान रहे मौजूद

विदित हो कि फ्लैग मार्च का आरंभ कांड्रा थाना परिसर से रेलवे स्टेशन, कांड्रा बाजार, कांड्रा कॉलोनी होते हुए समुचित थाना क्षेत्र का भ्रमण कर निकाला गया. फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से 155 बटालियन के कमांडेंट नवजोत, मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात पशु चिकित्सक मुकेश कुमार, थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, अवर निरीक्षक प्रकाश यादव, आरपीएफ थाना प्रभारी एसएन सिंह, एएसआई नागेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार, किशोर मुंडा, गिरजा राम के साथ-साथ सीआरपीएफ के लगभग 60 से अधिक जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-bandh-on-railways-four-trains-canceled/">जमशेदपुर

: रेलमार्ग पर पड़ा बंद का प्रभाव, चार ट्रेनें रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही