Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kangana ने की Alia के एक्टिंग की बेइज्जती, कहा फिल्म में बच्ची को किया है कास्ट

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी बेबाक बयान और निडरता के लिए बहुत बार ट्रोल भी हुई हैं. इस मामले में उनके कई फैंस उनका स्पोर्ट भी करते हैं. अब Kangana Ranaut ने बिना Alia Bhatt और उनकी आने वाली फिल्म `गंगूबाई काठियावाड़ी` का नाम लिये उन पर तंज कसा है.

Amazon Prime और Netflix पर रिलीज होगी ‘थलाइवी’

Kangana उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें कहा गया कि कोरोना महामारी के चलते थलाइवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा. एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने इस खबर को फर्जी बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐलान किया. उन्होंने लिखा- ‘थलाइवी का डिजिटल राइट Amazon (Tamil) और Netflix (Hindi) के पास है’.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/kangana-ranaut-1.jpg"

alt="" class="wp-image-53333" />

थिएटर में रिलीज होने की हकदार है थलाइवी- Kangana

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘दोनों फिल्मों में से कोई भी थिएटर में रिलीज होने से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं कर सकता है. थलाइवी थिएटर में रिलीज होने की हकदार है और मेकर्स इसके लिए सुनिश्चित हैं. फर्जी प्रचार करने करने वाली बिकाऊ मीडिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा’.

छोटे बच्चे को बतौर गैंगस्टर किया गया कास्ट

इसके बाद Kngana ने `गंगूबाई काठियावाड़ी` में Alia Bhatt की एक्टिंग पर भी तंज कसा है. उन्होंने लिखा- ‘बिकाऊ मीडिया ने एक फिल्म के बारे में लिखा जिसके ट्रेलर की काफी आलोचन हुई. साथ ही बुरी एक्टिंग के लिए उसका मजाक भी बना. इस फिल्म में एक छोटे बच्चे को बतौर गैंगस्टर कास्ट किया गया. और अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है’.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/story.jpg"

alt="" class="wp-image-53340" />

Kangana की बहन ने शेयर किया स्क्रीन शॉट

Kangana ने आगे लिखा- ‘उस फिल्म के बारे में लिखो जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पटक दी गई है. क्योंकि उसका रियलिटी चेक हो गया है. वह फिल्म एक गलती है. मैंने उसके बारे में कोई ज्यादा न्यूज भी नहीं देखी है’. एक्ट्रेस से पहले उनकी बहन Rangoli Chandel ने एक न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इसमें Sanjay Leela Bhansali ने बताया था कि ‘गंगूबाई काठियाबाड़ी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही