Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंगना रनौत और जावेद अख्तर की कानूनी लड़ाई खत्म, ऋतिक रोशन के कारण हुआ था विवाद

Lagatardesk : एक्ट्रेस कंगना रनौत और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के बीच चल रहा लंबा विवाद सुलझ गया है. दरअसल जावेद अख्तर ने 2020 में एक्ट्रेस पर मानहानि का केस दर्ज किराया था. अब पांच साल बाद दोनों के बीच सुलह हो गई है.एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. शेयर किया पोस्ट में वे और जावेद अख्तर नजर आ रहे हैं. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -आज जावेद जी और मैंने हमारा लीगल मैटर (मानहानि केस) सोल्व कर लिया है. जावेद जी काफी उदार हैं, वे मेरी अगली फिल्म के गाने लिखने के लिए भी सहमत हो गए हैं. जिसे में खुद डायरेक्ट करुंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-1.jpg">

class="size-full wp-image-1019663 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कृष 3 की शूटिंग के दौरान हुआ था, इस फिल्म से कंगना और ऋतिक के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. लेकिन उनके अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अब ऋतिक उनके एक्स हैं. कंगना ने ऋतिक से 2016 में ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋतिक से हुए विवाद के बाद जावेद अख्तर ने उनसे कहा कि वे ऋतिक से माफी मांग ले. कंगना ने बताया कि जावेद अख्तर ने मुझसे ऋतिक से माफी मांगने को कहा और ये भी कहा कि अगर तुम माफी नहीं मांगोगी तो तुम्हारे पर बचने की कोई जगह नहीं होगी. बस इसके बाद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का मामला दर्ज कर दिया था. जिसके बाद कंगना ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. तभी से यह मामला चला आ रहा है. लेकिन अब 5 साल बाद मामला सुलझ गया है और दोनों के बीच सुलह हो गई है. कंगना रनौत पिछली बार फिल्म `इमरजेंसी` में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. फिल्म इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगे आपातकाल पर आधारित है  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही