Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ बॉयकॉट ट्रेंड के बीच Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी , बोली- बिना फिल्म देखे उसे बायकॉट कर देना ठीक नहीं

मार्च की शुरुआत के साथ ही रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है
 

Lagatar desk : मार्च की शुरुआत के साथ ही रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही इसे लेकर बॉयकॉट ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है.इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और फिल्मों के खिलाफ चल रहे बायकॉट कल्चर पर खुलकर बात की है.

 

बॉयकॉट ट्रेंड पर कंगना का दो टूक जवाब

 

एक हालिया इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि किसी भी कला, किताब या फिल्म पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन बिना देखे किसी फिल्म को बायकॉट करना सही नहीं है.उन्होंने कहा -मैं यह नहीं कहती कि विरोध करना गलत है, लेकिन बिना फिल्म देखे उसे बायकॉट कर देना ठीक नहीं है. फिल्में बड़े स्तर पर बनाई जाती हैं. 

 

इतनी आलोचना कि फिल्म ही बंद हो जाए, यह सही माहौल नहीं है. बॉलीवुड में इतनी कड़वाहट ठीक नहीं है.कंगना ने यह भी कहा कि कई फिल्में समाज का अलग पहलू दिखाती हैं, जिन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए.

 

टॉक्सिक से हो सकती है टक्कर

‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी चर्चा में है. दर्शक इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत को लेकर उत्साहित हैं.

 

क्यो बड़ा वीवाद

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर हैसटैग बॉयकॉट ‘धुरंधर 2’ ट्रेंड चल रहा है. इसका मुख्य कारण फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का बार-बार उल्लंघन और विवादास्पद गतिविधियां रही हैं.

 

मुंबई के फोर्ट इलाके में शूटिंग के दौरान बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इस पर लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई.सेट पर नियम तोड़ने की लगातार शिकायतें मिलीं, जिससे सुरक्षा चिंताओं के कारण फिल्म के विरोध का ट्रेंड सोशल मीडिया पर उभरा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही