LagatarDesk : कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो गयी है. कंगना रनौत ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. फोटो में कंगना को डायरेक्टर की भूमिका निभाते देखा जा सकता है. वो मॉनिटर को देखते हुए माइक पर कुछ कहती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के जरिये कंगना ने कई खुलासे भी किये हैं. जिसको सुनकर हर कोई दंग हैं. कंगना ने बताया कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपना खून-पसीना बहाया है. साथ ही अपनी सारी प्रॉपर्टी भी गिरवी रख दी है. (पढ़ें, सुशांत">https://lagatar.in/sushant-singh-rajputs-birth-anniversary-today-riya-chakraborty-shared-photos/">सुशांत
सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी आज, रिया चक्रवर्ती ने शेयर की फोटोज)
जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 से, लोगो जारी
जनवरी को रांची नगर निगम कर्मचारी संघ प्रोजेक्ट भवन के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन
: अवैध खनन के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी, 11 ट्रैक्टर, दो ट्रक और एक बालू लदे हाईवा जब्त [wpse_comments_template]
सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी आज, रिया चक्रवर्ती ने शेयर की फोटोज)
https://www.instagram.com/p/CnqRqneoE98/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
डेंगू होने के बाद भी कंगना ने फिल्म की शूटिंग की
कंगना ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि मैंने आज एक्टर के रूप में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग को खत्म किया है. मेरी जिंदगी का एक सबसे ज्यादा गौरवशाली पल खत्म हुआ है. आपको ऐसा लग सकता है कि मैंने इसे आराम से पूरा कर लिया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग है. उन्होंने आगे लिखा कि अपनी सारी प्रॉपर्टी, एक-एक चीज जो मेरी है उसे मैंने इस फिल्म के लिए गिरवी रखा. फिल्म के पहले शिड्यूल के दौरान मुझे डेंगू भी हुआ. मेरे शरीर में ब्लड सेल्स खतरनाक रूप से कम होने के बावजूद मैंने इसकी शूटिंग की. एक इंसान के रूप में मेरे कैरेक्टर का गंभीर टेस्टिंग इस फिल्म को बनाने के दौरान हुआ है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/enthused-by-bharat-jodo-yatra-hath-se-hath-jodo-abhiyan-of-congress-from-26-logo-released/">भारतजोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 से, लोगो जारी
सपनों को पूरा कड़ी मेहनत करना ही काफी नहीं
कंगना रनौत ने यह भी बताया कि पहले उन्होंने इन बातों के बारे में क्यों बात नहीं की. वो लिखती हैं कि मैं सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं के बारे में बहुत खुलकर बात करती रही हूं. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह सब शेयर नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वो लोग जो मेरी परवाह करते हैं वो बेवजह चिंता करें. और जो मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं और मुझे पीड़ित करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने दर्द का सुख नहीं देना चाहती थी. साथ ही मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं कि अगर आपको लगता है कि सिर्फ अपने सपनों के लिए या जो आप चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो वो काफी है, तो फिर से सोचें क्योंकि यह सच नहीं है. इसे भी पढ़ें : 25">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-employees-union-will-protest-in-front-of-project-bhawan-on-january-25/">25जनवरी को रांची नगर निगम कर्मचारी संघ प्रोजेक्ट भवन के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन
फिल्म से कंगना का हुआ पुनर्जन्म
कंगना रनौत ने अंत में लिखा कि आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए. अगर आप योग्य हों तो आपको अपनी सीमा से परे परखा जायेगा और आपको टूटना नहीं चाहिए. अपने आप को तब तक थामे रहिए जब तक आप थामे रख सकते हैं. आप भाग्यशाली हैं अगर जिदंगी आपको बख्शती है. लेकिन अगर आप टूट जाते हैं और टुकड़ों में बिखर जाते हैं. जश्न मनाएं. क्योंकि यह आपके पुनर्जन्म का समय है. यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है और मैं ऐसा जीवंत महसूस करती हूं जैसा पहले कभी नहीं था. कंगना ने पोस्ट के अंत में टीम का धन्यवाद कहा और बताया कि अब वो पहले से बहुत बेहतर हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-raids-at-several-places-against-illegal-mining-11-tractors-two-trucks-and-a-sand-laden-highway-seized/">हजारीबाग: अवैध खनन के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी, 11 ट्रैक्टर, दो ट्रक और एक बालू लदे हाईवा जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment