Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, नियमों के उल्लंघन का आरोप

LagatarDesk : कंगना">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A4">कंगना

रनौत का ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. उनपर ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. कंगना ने बंगाल चुनाव को लेकर ट्वीट किया  था. उन्होंने बंगाल हिंसा के खिलाफ अपनी राय रखी थी. उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया.

ट्वीट वायरल होते ही यूजर्स के निशाने पर आ गयी रनौत

एक्ट्रेस का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गयीं. इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड करने की मांग होने लगी. जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया

कुब्रा सैत ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर कुब्रा सैत  ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मैं एक स्थायी राहत की उम्मीद करती हूं. सोशल मीडिया उनके बिना बेहतर हो सकता है. कुब्रा सैत ने वेब सीरीज `सेक्रेड गेम्स` में `कुकु` का किरदार निभाया है.

 ट्वीट करके ममता को खून की प्यासी राक्षसी कहा



कंगना रनौत  अक्सर सोशल मीडिया पर बीजेपी और पीएम के सपोर्ट में नजर आती हैं. उन्होंने अपनी पहली ट्वीट पर ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी `ताड़का` कहा. रनौत ने कहा कि जिन लोगों ने उनके लिए वोट किया, खून से तुम्हारे हाथ भी सने हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-2-copy-1.jpg"

alt="" class="wp-image-59675" />

टीएमसी पर गैंगरेप का लगाया आरोप

कंगना ने अपनी दूसरी ट्वीट में लिखा कि `टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ता से गैंगरेप किया है. इंदिरा गांधी ने 39 बार आपातकाल लगाया. उसने बताया कि भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया क्या सोचते हैं. यह गंवार खून का प्यासा राष्ट्र प्रेम मोदी जी की भाषा नहीं जानता, उन्हें डंडा चाहिए.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-3-copy.jpg"

alt="" class="wp-image-59677" />

पहले भी बैन हो चुका है कंगना का अकाउंट

बता दें कि पहली बार कंगना का ट्विटर अकाउंट बैन नहीं हुआ है. जनवरी में कंगना के ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाये गये थे. उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ तांडव के खिलाफ एक ट्वीट पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि समय आ गया है धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले निर्माताओं का सिर काट देना चाहिए.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही