Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंगारू टीम पर हार का खतरा, भारत रच सकता है इतिहास

Sports Desk : एक मार्च से इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले दो मुकाबले हारकर ऑस्ट्रेलिया 2-0 से पीछे है. अब कंगारूओं पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है. आखिरी के बचे दो मुकाबले में कंगारू टीम कमजोर नजर आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी अपने घर लौट गए हैं. इंदौर टेस्ट गंवाते ही कंगारू सीरीज भी हार जाएंगे. साथ ही टीम इंडिया टेस्ट में भी नंबर वन बन जाएगी. यह एक ऐतिहासिक पल होगा. टीम इंडिया वनडे और टी-20 में पहले ही नंबर वन है. टेस्ट में भी नंबर वन बनेगी तो यह भारत के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल होगा.

तीसरे टेस्ट से ये कंगारू खिलाड़ी बाहर

तीसरे मुकाबले से पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एश्टन एगर, डेविड वॉर्नर और मिचेल स्वेप्सन बाहर हो गए हैं. लान्स मॉरिस, मैथ्यू रेनशॉ और टॉड मर्फी के भी तीसरे टेस्ट से बाहर रहने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में कंगारू टीम कमजोर नजर आ रही है और उसपर हार का खतरा मंडराने लगा है.

कैमरून ग्रीन के फिट होने से टीम को राहत

तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन फिट हो गए हैं. यह उनके लिए राहत की बात है. अब उनके तीसरे टेस्ट में खेलने की पूरी उम्मीद है. कैमरून बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही डिपार्टमेंट में टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. 23 साल के कैमरून ग्रीन की उंगली में फ्रेक्चर हो गया था. इस कारण से वह सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल सके थे.

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंडस्कोम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू कोह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लान्स मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ और मिचेल स्टार्क.

आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट. इसे भी पढ़ें : टी20">https://lagatar.in/t20-world-cup-the-africa-in-the-final-for-the-first-time-with-a-thrilling-win-over-england/">टी20

वर्ल्ड कप : इंग्लैंड पर रोमांचक जीत से द अफ्रीका पहली बार फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही