Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जडेजा के पंजे में फंसे कंगारू, अश्‍व‍िन ने भी नचाया, पहली पारी में 177 पर पूरी टीम ढेर

Sports Desk : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्‍ट्रेल‍िया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. कंगारूओं के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने गलत साब‍ित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में 177 रन के स्कोर पर सिमट गई. जवाब में भारतीय टीम ने ठोस शुरुआत की है. 20.3 ओवर में बिना व‍िकेट खोये 61 रन बना ल‍िए हैं. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं. इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन">https://lagatar.in/girls-spilled-pain-on-valentines-week-letter-written-to-deputy-cm-tejashwi-yadav-said-current-affairs-are-stuck-in-the-age-of-affair/">वैलेंटाइन

वीक पर युवती का छलका दर्द, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर रट रहे

जडेजा की शानदार वापसी, 5 व‍िकेट झटके

गेंदबाजी की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने सर्जरी के बाद टीम में वापसी की है और क्‍या शानदार वापसी रही उनकी. पहली पारी में जडेजा ने ऑस्‍ट्रेल‍िया के 5 बल्‍लेबाजों को पवेल‍ियन भेजा. 36वें ओवर की 5वीं बॉल पर जडेजा ने श्रीकर भरत ने हाथों लाबुशेन को स्टंप कराया. इसके अगली ही गेंद 36वें ओवर की आखिरी बॉल पर जडेजा ने रैनशॉ को LBW कर दिया. 42वें ओवर की आख‍िरी बॉल पर जडेजा ने ऑस्‍ट्रेल‍िया बैटिंग लाइनप की रीढ़ माने जाने वाले स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर दिया. इसके बाद कंगारू संभल नहीं पाए. वहीं आर अश्‍व‍िन ने भी तीन बल्‍लेबाजों को पवेल‍ियन भेजा. मो. शमी और मो. स‍िराज को एक-एक व‍िकेट म‍िला. कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली.

राहुल द्रव‍िड़ की प‍िच स्‍ट्रैट‍िजी आई काम

भारतीय खेमे ने इस मैच के लिए खास पिच बनवाने की कोशिश की थी. लेफ्टी बैटर के ऑफ स्टंप के इलाके को ड्राय रखा गया था. यह स्‍ट्रैट‍िजी काम भी आई. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में पांच लेफ्ट हैंडर शामिल थे. ये पांचों प‍िच पर ट‍िक नहीं पाए और मात्र 47 गेंद का सामना ही कर सकें. पांचों ने म‍िलकर स‍िर्फ 38 रन बनाएं.

 दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान)केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज. ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान)डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रैनशॉ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लायन, टॉड मर्फी और स्कॉट बोलैंड. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-returned-jharkhand-finance-bill-2022-for-the-third-time/">राज्यपाल

ने तीसरी बार लौटाया झारखंड वित्त विधेयक- 2022
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही