Search

 
 
 

‘कन्नप्पा’ को लगा करारा झटका, रिलीज से पहले VFX वाली हार्ड ड्राइव चोरी

फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को ठीक एक महीना बाकी है. इसी बीच फिल्म की हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है. इसी में फिल्म के महत्वपूर्ण वीएफएक्स थे.
 

Lagatar desk : फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को ठीक एक महीना बाकी है. इसी बीच फिल्म की हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है. इसी में फिल्म के महत्वपूर्ण वीएफएक्स थे.
अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल स्टारर फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को सिर्फ एक महीना बाकी है. लेकिन इससे पहले ही फिल्म को लेकर एक गंभीर समस्या सामने आई है. फिल्म के अहम वीएफएक्स सीन्स वाली हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है.

शिकायत हुई दर्ज

इस घटना को लेकर फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर विजय कुमार रेड्डी ने हैदराबाद के फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच जारी

मामले की हो रही जांच

फिल्म 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं फिल्म नगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर ऑफिस में प्रवेश किया और 'कन्नप्पा' फिल्म के वीएफएक्स सीन वाली एक हार्ड डिस्क चुरा ली. 
जानकारी के मुताबिक फिल्म नगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर ने कहा, कल हमें कार्यकारी निर्माता विजय कुमार रेड्डी से शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि अज्ञात लोगों ने कार्यालय में प्रवेश किया और 'कन्नप्पा' फिल्म के वीएफएक्स सीन वाली हार्ड डिस्क चुरा ली. हमने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'कन्नप्पा' अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोर रही है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, मोहनलाल और प्रभास भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है. यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही