Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानपुर अग्निकांड : परिजनों से डिप्टी CM ने की बात, SDM सस्पेंड, 39 पर प्राथमिकी, लेखपाल समेत दो अरेस्ट

Kanpur : कानपुर देहात में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां-बेटी की अग्निकांड में मौत मामले में उप जिलाधिकारी (एसडीएम), थानाध्यक्ष, चार लेखपाल, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. लेखपाल समेत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि अब तक लेखपाल अशोक सिंह और बुलडोजर चालक दीपक को गिरफ्तार किया गया है. उप जिलाधिकारी (मैथा) ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है. हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा मवेशियों को मारने या अपंग करने, घर को नष्ट करने के इरादे से आग लगाने और जानबूझकर अपमान करने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ितों के घर को गिराने में इस्तेमाल की गई जेसीबी को जब्त कर लिया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/34-1.jpg"

alt="" width="1200" height="675" />

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों से की बात

इससे पहले पीड़ित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया. हालांकि, दोपहर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से फोन पर बात करने के बाद परिजन और स्थानीय लोग राजी हो गए और औपचारिकता के लिए शवों को पुलिस को सौंप दिया. इससे पहले पीड़ित परिवार के सदस्य और ग्रामीण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही पुलिस को शव परीक्षण के लिए ले जाने की अनुमति देने की अपनी मांग पर अड़े हुए थे. उन्होंने पीड़ित परिवार के कम से कम दो सदस्यों को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है.

डिप्टी सीएम बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

पीड़िता के बेटे शिवम और अंश से बात करते हुए उप मुख्‍यमंत्री पाठक ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है. जब से मैंने इस बारे में सुना है, मैं मामले की प्रगति पर नजर रख रहा हूं. हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी. दोषियों को सजा दी जाएगी ताकि उनकी पीढ़ियां इसे याद रखें.

जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी

पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) ने बताया कि विशाल दीक्षित ने पीड़ित प्रमिला दीक्षित के बेटे शिवम दीक्षित के खिलाफ `ग्राम समाज` की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम वहां गई थी. गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी. उनकी पहचान प्रमिला दीक्षित (45) और उनकी बेटी नेहा दीक्षित (20) के रूप में हुई है,
इसे भी पढ़ें – आरयू">https://lagatar.in/the-second-day-of-the-national-discussion-johar-in-ru-mass-com-the-expert-said-amidst-the-challenges-the-newspaper-world-will-flourish/">आरयू

मास कॉम में राष्‍ट्रीय विमर्श ‘जोहार’ का दूसरा दिन : एक्सपर्ट बोले- चुनौतियों के बीच और निखरेगा अखबार जगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही