Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन, अंधेरी स्थित घर से मिला शव

साल 2002 में अपने हिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 42 वर्षीय अभिनेत्री का शव शुक्रवार देर रात मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनके घर से बरामद हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :   साल 2002 में अपने हिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 42 वर्षीय अभिनेत्री का शव शुक्रवार देर रात मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनके घर से बरामद हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

शेफाली के अचानक निधन होने से परिवार गहरे सदमे में 

मुंबई पुलिस को रात करीब 1 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है. पति पराग त्यागी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक, हर किसी की आंखें नम हैं. अचानक आई इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. 

 

भरोसा नहीं कर पा रहे फैंस 

इस दुखद घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. लोकप्रिय टीवी एक्टर अली गोनी भी इस खबर से बेहद आहत हैं.  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बारे में सुनकर शॉक्ड और बेहद उदास हूं.. ज़िंदगी वाकई बहुत अनप्रिडिक्टेबल है. वहीं शेफाली जरीवाला के फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर दुख जता रहे हैं. कुछ फैंस को तो भरोसा भी नहीं हो रहा है कि शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं.  

 

तीन दिन पहले शेयर की थी इंस्टाग्राम पोस्ट

हालांकि फिल्मों से उन्होंने कुछ समय से दूरी बना ली थी, लेकिन सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला काफी एक्टिव थीं. उन्होंने महज तीन दिन पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था.

 

कांटा लगा से शुरू हुई थी स्टारडम की कहानी

शेफाली जरीवाला को असली पहचान साल 2002 में आए मशहूर रीमिक्स वीडियो ‘कांटा लगा’ से मिली थी. यह गाना उस दौर का कल्ट हिट बन गया था और शेफाली रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के लिए उन्हें मात्र 7,000 रुपये फीस दी गई थी. हालांकि इसके बाद उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उन्हें बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.

 

ब्रांड वैल्यू में नहीं आई कोई कमी

हाल के वर्षों में भले ही शेफाली ने फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया हो, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू में कोई गिरावट नहीं देखी गई. वे टेलीविजन शोज, रियलिटी इवेंट्स और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए लगातार डिमांड में बनी हुई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक परफॉर्मेंस के लिए वे 10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक चार्ज करती थीं, जो महज 35 से 40 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए होती थी.

 

करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर, यानी करीब 8.54 करोड़ रुपये आंकी गई है. उन्होंने न केवल मॉडलिंग और एक्टिंग से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी एक स्टॉग इकोनॉमिक पोजिशन बनाई थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही